ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रतलाम: किल कोरोना अभियान 3 के दौरान मैदानी कार्यकर्ता मरीजों की शीघ्र पहचान कर प्रबंधन करें

```

किल कोरोना अभियान 3 के दौरान मैदानी कार्यकर्ता मरीजों की शीघ्र पहचान कर प्रबंधन करें

रतलाम जिले में किल कोरोना अभियान 3 के संबंध में कलेक्‍टर श्री गोपालचंद्र डाड एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमति मीनाक्षीसिंह ने वर्चुअल वीडियो कॉन्‍फ्रेंस कर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री डाड ने ऑनलाईन निर्देशित किया कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मरीजों की पहचान कर तत्‍काल उपचार प्रदान कर मरीजों का उचित प्रबंधन किया जाए एवं घर-घर सर्वे कर लोगों की काउंसलिंग करें एवं उपचार प्रदान करे। सीईओ जिला पंचायत श्रीमति मीनाक्षीसिं‍ह ने स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को किल कोरोना सर्वे के दौरान सेवाऐं प्रदान करने के साथ ही बचाव के लिए मास्‍क, सोशल डिस्‍टेंसिंग, सेनिटाईजर तथा फेस शील्‍ड का भी उपयोग करने को कहा। उन्‍होने स्‍पष्‍ट किया कि मरीजों की जॉच के दौरान पल्‍स ऑक्‍सीमीटर एवं अन्‍य सभी आवश्‍यक उपकरणों का उपयोग किया जाए एवं मरीजों को त्‍वरित उपचार प्रदान करें।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. ननावरे ने सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को आवश्‍यकतानुसार सभी संसाधन उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। वर्चुअल वीसी का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। एपिडेमियोलाजिस्‍ट डॉ. गौरव बोरीवाल ने स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओ को कोविड उपचार के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार दवाईयों की जानकारी दी। उल्‍लेखनीय है कि जिले में किल कोरोना अभियान 3 का संचालन जिले में प्रारंभ कर दिया गया। पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता दल बनाकर ग्रामीण एवं श‍हरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर रहे है ताकि सर्दी, खांसी बुखार के रोगियों की स्‍क्रीनिंग कर उन्‍हें उचित उपचार प्रदान किया जा सके। वीडियो कॉन्‍फेंसिंग के दौरान डीपीएम डॉ. अजहर अली ने बताया कि कार्यक्रम के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाताओं की क्षेत्रवार डयुटी लगाई गई हैं एवं कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है ।

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सिलेण्डर सप्लाय निरंतर जारी

रतलाम, 7 मई 2021/ शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपचारत् कोविड-19 के मरीजों को किसी भी प्रकार से ऑक्सीजन की कमी ना हो इस हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक श्री गोपालचन्द्र डाड के निर्देशानुसार मालवा व महावीर ऑक्सीजन से सिलेण्डर मेडिकल कॉलेज में पंहूचाने का कार्य प्रतिदिन निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया द्वारा नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है साथ ही इस कार्य में सतत् निगरानी भी रखी जा रही है।

नगर निगम द्वारा ऑक्सीजन सिलेण्डर सप्लाय के अलावा मेडिकल कॉलेज के सुविधाघरों की सफाई के कार्य पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सत्त निगरानी रखी जा रही है इसके अलावा प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में सेनेटाईजेशन के कार्य हेतु कर्मचारी नियुक्त किया गया है जो मेडिकल कॉलेज के अंदर व बाहर सेनेटाईजेशन का कार्य संपादित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *