*👉सहारनपुर खबर,,,,*
*➡️थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से किया वाहन चोरी की घटनाओं का जोरदार खुलासा*
*➡️चार शातिर वाहन चोर रेलवे क्वार्टर के पास से गिरफ्तार,तीन फरार,चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो रेहड़े,चोरी की दो बाईकें एवम दो पहिया वाहनों के बेइंतहा पुर्जे,टायर,पेचकस,प्लास,हथौड़े,पाना व कई चाबियां बरामद की,*
*➡️पकड़े गए वाहन चोर जिले भर से दुपहिया वाहन चुराकर रेहडो में लादकर भाग जाते थे,जिनके पकड़े जाने से वाहन चोरी की घटनाओं में लग सकता है,एक लम्बा ब्रेक*
*➡️जिसका खुलासा आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया*
*सहारनपुर*/
थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से आज एक वाहन चोर गैंग का किया जोरदार पर्दाफाश।चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया,जिनसे चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो रैहडे,दो चोरी की मोटर साइकिले एवम दुपहिया वाहनो के बेइंतहा पुर्जे,टायर, पेचकस,प्लास हथौड़े,पाना एवम चाबियां बरामद की।जबकि इनके फरार तीन साथियों की तलाश में पुलिस की दबिशे लगातार जारी है।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा भी पत्रकारो के समक्ष किया गया।आपको बता दें,कि इंस्पेक्टर सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल शर्मा,जहांगीर,पुष्पेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल कुलदेव, सचिन,कांस्टेबल हिमांशु,विनय एवम भूपेंद्र के साथ कोर्ट रोड पर चेकिंग पर थे,कि अचानक इंस्पेक्टर सुबे सिंह को सूचना मिली की,सात संदिग्ध रेलवे क्वार्टर के पास खड़े हैं, इंस्पेक्टर सुबे सिंह तत्काल अपनी पुलिस टीम को लेकर उस और ही भागे जहां की उनके पास सूचना थी,जैसे ही पुलिस टीम रेलवे क्वार्टर के पास पंहुची,तो इनमें से तीन बदमाश पुलिस टीम को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले जबकि चार चोरों वाजिद उर्फ चुन्नू पुत्र शकीम,अंशु उर्फ भूरा पुत्र धर्म सिंह दोनों ही निवासी धत्तोली रांघड थाना देहात कोतवाली,शेरू पुत्र इकराम निवासी जनपद हरिद्वार एवम गुन्ना पुत्र बाबू निवासी बुडढाखेडा थाना चिलकाना की घेराबंदी करते हुए धर दबोचा।जिनके कब्जे मोके से चोरी कि घटनाओं में प्रयुक्त दो रैहडे एवम इनकी निशानदेही पर दो चोरी की बाईकें व दुपहिया वाहनों के बेइंतहा पुर्जे,टायर,नम्बर प्लेटे तथा वाहनों का कटान करने वाले प्लास,हथौड़े,पेचकस,पाना व कई तरह की चाबियां भी बरामद की।अब तक थाना सदर बाजार पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।जबकि फरार तीन चोरों की तलाश में पुलिस की दबिशे लगातार जारी है।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर