प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ डिंडोरी मध्य प्रदेश..जिले भर की बाजारो में उमड़ी भीड़, महीने भर का लॉक डाउन हुआ फैल, सब्जी किराने की आड़ में खुली अन्य सभी दुकाने नहीं दिखा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन
डिंडोरी जिले में 8 मई 2021 दिन शनिवार को लॉकडाउन में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किराना एवं सब्जी दुकानों को छूट दी गई थी छूट के चलते जिले के सभी ब्लाकों और कस्बो के बाजारों लगभग एक सा मंजर था हजारों की भीड़ लोंगो में बिल्कुल भी कोरोना का खोफ नही था।वंही जिला मुख्यालय, ब्लॉक, कस्बो, के बाजार में सुबह से ही भारी भीड़ भाड़ के साथ लोग शादियों की खरीदी करते नजर आये, कपड़े, बर्तन जूता चप्पल, मोबाईल, व अन्य सामग्री वंही पुलिस प्रशासन लगातार बाजार में गश्त कर लोगो को चेताता रहा पर लोग बेफिक्र घूमते रहे और सोशल डिस्टेंसिन की धज्जियां उड़ाते रहे,एवं कोविड 19 गाइड लाइन की धज्जियाँ उड़ती दिखाई दे रही थी। न तो व्यापारियों को कोविड के दिशा निर्देशों की परवाह थी न ही आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते हुए लोगों का हुजूम दुकानों पर लगा हुआ था ।गौरतलब है कि जिला डिंडोरी एवं अन्य ब्लाकों में कोरोना संक्रमण के साथ पॉजिटिव केस के मरीज भी प्रतिदिन अधिक मात्रा पाये जाते है ।यदि सख्ती से निर्देशों का पालन कराने की दिशा में प्रशासन ने सख्ती नहीं की तो जिले के समस्त शहरी, कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के फैलाव की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी दौरान भीड़ भाड़ का जायजा लेने ग्राम गाड़ासरई में एएसपी विवेक लाल एवं बजाग तहसीलदार राजाराम कोल एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन आये और और लगभग 2-4 घंटे तक अनावश्यक घूम रहे लोगों भगाया गया एवं अन्य दुकानों को कुछ देर के लिए बंद कराया गया एवं कुछ कपड़ा दुकानों को सील भी किया गया तहसीलदार ने बताया कि जिन कपड़ा दुकानों को सील किया गया है बे बिना आदेश के दुकान का संचालन कर रहे थे एवं आधी सटर खोलकर ग्राहकों को अंदर लेजाकर समान दे रहे थे सर्चिंग के दौरान दुकानो में ग्राहकों की हरकतों को देखते हुए उसे सील कर दिया गया है। दुकानों को सील होता देख अन्य व्यापारियों में भी हड़कम मच गया और सबने अपने दुकाने बंद कर दी , प्राप्त जानकारी के अनुसार जब अधिकारियों जा जत्था गाड़ासरई से रवाना हो गया तो फिर बैसे ही हालात बन गए, और लोगों ने फिर कोरोना की चैन तोड़ने की बजाय जोड़ने जैसे कार्य कर दिये।
