ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

फतेहपुर: भोजन जन सेवा समिति के माध्यम से जरूरतमंद परिवार को राशन वितरण

```

जनपद फतेहपुर न्यूज़ ।

जिलासंवाददाता दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।

भोजन जन सेवा समिति के माध्यम से जरूरतमंद परिवार को राशन वितरण

फतेहपुर।
महर्षि कॉलोनी में भोजन जन सेवा समिति के माध्यम से समय की परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना संक्रमण अपने चरम सीमा पर है जिस के रोकथाम के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है ऐसे स्थितियों में रोज के कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूर रिक्शा चालक निराश्रित परिवार के लिए बड़ा ही कठिन समय है आचार्य राम नारायण जी के द्वारा मिली जानकारी की काशीराम कॉलोनी में पेडल रिक्शा चालक जिसका एक हाथ है कटा हुआ है उसी कॉलोनी में 60 वर्षीय वृद्ध महिला जो एकल व निराश्रित है एक 26 वर्षीय बेटा है लेकिन वो बौद्धिक दिव्यांग है और इस समय इनको राशन की आवश्यकता की जानकारी प्राप्त हुई आज प्रातः 11:00 बजे दोनों लोगों के लिए राशन में आटा चावल दाल सब्जी तेल मसाला आदि सामान निशुल्क समिति के माध्यम से दिया गया 2 दिन पूर्व समाचार पत्र वितरक सिराज के द्वारा मिली जानकारी कि उनके पड़ोस में एक 16 वर्षीय लड़का जिसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था इन दिनों लॉकडाउन के चलते कारोबार ना होने के कारण परिवार वाले हैं उस बच्चे की दवा लेने में असमर्थ थे इसकी जानकारी समिति के संस्थापक कुमार शेखर को मिली तो उन्होंने दवा का पर्चा मंगवाया और मेडिकल स्टोर से डॉक्टर द्वारा लिखी हुई दवाई स्टोर से दिलवा कर सिराज के हाथो से ही मरीज तक पहुंचाने का पुनीत कार्य किया। इस अवसर पर राम नारायण आचार्य अंकित वर्मा नरेश गुप्ता मनीष केसरवानी वारिस अली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *