वर्तमान आरपीएफ चौकी प्रभारी उम्मेद सिंह के साथ ही नए प्रभारी एस आई उदय सिंह ने संभाला कार्यभार
दौसा। इंडियन टीवी न्यूज ((दीपक शर्मा बामनवास) रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ के पूर्व चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह के सेवानिवृत होने के साथ नए प्रभारी सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है।
मूलत: भरतपुर निवासी एस आई उदयवीर सिंह बांदीकुई स्थित आरपीएफ ट्रैनिंग से आए हैं जो कि बांदीकुई से पूर्व में जयपुर अपनी सेवा दे रहे थे। पूर्व चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह जिन्होंने 28 अप्रैल 2021को ज्वाइन किया था और 31अगस्त को आरपीएफ मे अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत हो गए।
पूर्व चौकी प्रभारी को चौकी कर्मचारियों सहित भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं, साफे बांधकर धूम धाम से चौकी पर स्वागत सत्कार किया जहां दोनो ही अधिकारियों ने एक दूसरे का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया। चौकी स्टाफ ने नम आंखों से पूर्व चौकी प्रभारी के लिए कहा कि इनकी सेवाएं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी और इनसे जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिला जो हमेशा याद रहेगा। रेलवे स्टेशन अधिकारियों ने बताया कि पूर्व चौकी प्रभारी का कार्यकाल सराहनीय तो रहा ही सबसे बडी बात ये रही कि इनके चेहरे पर जो मुस्कान रहती थी वो हर एक अधिकारी और कर्मचारी का मन मोह लेती थी।
इस अवसर पर नए प्रभारी सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह, ए एस आई महावीर सिंहसहित काफी संख्या में लोग और रेलवे स्टेशन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।