लोकेशन जतारा
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
पुलिस प्रशासन एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
देश भक्ति की भावना के साथ पुलिस के जवान व अधिकारी भी शामिल हुए
जतारा
आजादी के पर्व के पहले मंगलवार को नगर में आजादी का उत्सव दिखाई दिया।
एसपी रोहित कास वानी के निर्देश पर थाना परिषर जतारा से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में पुलिस जवानों एवं छात्र-छात्राएं के साथ ही अधिकारी भी शामिल हुए। जतारा थाना परिषर से यात्रा प्रारंभ होकर बस स्टैंड सहित पूरे नगर में घूमकर वापस तहसील परिषर पर संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश भक्ति की भावना जगाने के लिए व हर घर में तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी गई। तहसील परिसर में राष्ट्रगान किया गया जिसमें एसडीम तहसीलदार थाना प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ एवं पार्षद गण उपस्थित रहे