शहर की खुदी हुई सड़कों और अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका में सोपा ज्ञापन
– नगर पालिका में सीएमओ को लेकर असमंजस में कांग्रेस कर्मचारियों को दिया ज्ञापन
– कलेक्टर द्वारा नियुक्त प्रभारी सीएमओ मनोज उपाध्याय मौके पर मौजूद नहीं थे
– संचालनालय द्वारा बनाए गए सीएमओ अनिल विदुआ भी सीएमओ की पुष्टि नहीं कर पाए
– कांग्रेस ने 7 दिन का अल्टीमेटम देकर विदिशा शहर की सड़कों को सुधारने की मांग की
– 7 दिन बाद शहर में उग्र आंदोलन की चेतावनी
– दो दो सीएमओ की वजह से विदिशा नगर पालिका के भी बिगड़े हालात
LOCATIONS VIDISHA
ANCHOR : विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के साथ ओके कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका तक रैली निकालकर शहर की अव्यवस्थाओं खुदी हुई सड़कों,स्ट्रीट लाइट को लेकर ज्ञापन सौंपने के दौरान सीएमओ को बुलाया गया… तब नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारी सीएमओ अनिल बिदुआ मौके पर आए… कांग्रेस ने कलेक्टर द्वारा नियुक्त सीएमओ मनोज उपाध्याय को बुलाया लेकिन वह नहीं आए… कांग्रेस का कहना है कि जब तक यह तय नहीं हो पा रहा कि सीएमओ वास्तविक रूप में कौन है ज्ञापन किसे दिया जाए… इसलिए प्रतिनिधि के रूप में वहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कांग्रेस ने ज्ञापन देकर 7 दिन की मोहलत दी है कि शहर के हालात सुधरे…. 7 दिन बाद भी अगर हालात नहीं सुधरे… तो जिला कांग्रेस कमेटी नगर पालिका में ताला डाल देगी उग्र आंदोलन करेगी
Byte : मोहित रघुवंशी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस