बिजु जनता दल (बीजेडी) अगस्त 25 तारिक पर विधायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेंगे ।
—————————————————-
भूवनेश्वर:17/08/2024, प्राप्त सूचना के अनुसार बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के उपनेता सचेतक प्रताप देव ने पत्रकारों को सूचित किया है कि विधायकों के लिए आयोजित दिशा निर्देश कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। बीजेडी के विधायकों के लिए 25 अगस्त को शंख भवन में एक स्वतंत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
श्री देव ने कहा, बीजू जनता दल किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं करता है। गृह के नेता मुख्यमंत्री और विधानसभा के अध्यक्ष हैं, इसलिए इन दोनों को क्रमशः उद्घाटन और समापन कार्यक्रम में अतिथि बनाया जाना चाहिए था। गृह की परंपरा और नियम बदलने की बात नहीं है। हमने विरोध किया तो कार्यक्रम के मेहमानों की सूची बदल दी गई, लेकिन अब भी केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि हैं। यह मुख्यमंत्री और अध्यक्ष पद का अपमान है।
बीजेडी के प्रशिक्षण शिविर के बारे में सूचित करते हुए श्री देव ने कहा, 25 अगस्त को रविवार सुबह 10 बजे बीजेडी विधायकों का प्रशिक्षण शिविर शंख भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें उद्घाटन और समापन कार्यक्रम के अलावा विभिन्न विषयों पर कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें वरिष्ठ और अनुभवी विधायक नए सदस्यों को विधानसभा की कार्यशैली के बारे में प्रशिक्षण देंगे। बिजु जनता दल की मेडिया संयोजक डॉ प्रियव्रत माझी प्रेस विज्ञप्ति के जरिये प्रकाशित किये हैं ।
संवाददाता: ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम पात्र, केन्दुझर (ओडिशा)