रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
घाट का बास गांव की घटना, छोटी बहन फंसी तो बड़ी उसे बचाने के लिए पानी में उतरी थी
अलवर | बड़ौदामेव कस्बे के समीपवर्ती गांव घाट में नदी के किनारे खेत में बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 15 और 14 साल की दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें सब्जी तोड़ने गईं थी, जहां गीली मिट्टी में पैर फिसलने से एक बालिका डूब गई। उसने बचाने के प्रयास में दूसरी बहन भी हादसे का शिकार हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव घाट निवासी धोली बाई (15) और संजना (14) पुत्री प्यारेलाल जाटव खेत में डोल पर उगे करेले तोड़ने गईं थी।
इसी दौरान हादसा हुआ। इनमें संजना 10वीं और धौली 11वी कक्षा में पढ़ती थी। बालिकाओं के पिता की बीमारी के कारण करीब 2 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। बड़ौदामेव थाना अधिकारी बने सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाल लिया था। दोनों की मौत हो चुकी थी। शाम होने से शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोविंदगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है।. एक माह में पानी में डूबने से 5 मौत हो चुकीं : जिले में बीते 1 माह में पानी में डूबने से तीन बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन दिन पहले टहला के पाराशर धाम में झरने में नहाते समय युवक की मौत हुई।