जिला पाली 9413080001
ललित कुमार जैन
जैतारण उपखण्ड के ग्राम आनन्दपुर कालू मे न्यू सरस्वति विद्या मन्दिर माध्यमिक विधालय के सभी बच्चों ने बड़ी ही हर्षोल्लास पूर्वक कृष्ण जन्माष्टमी पर्व शनिवार को विधालय परिसर में राधा कृष्ण की झॉकी सजाकर नृत्य कार्यक्रम आयोजित कर जन्माष्टमी पर्व मनाया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित कार्यक्रमो की प्रस्तुतियॉ दी
विद्यालय के डायरेक्टर महेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की पावन अष्टमी की तिथि को मनाए जाने वाला पर्व कृष्ण जन्माष्टमी धर्म की स्थापना, मानवजाति के कल्याण और विश्व में शांति तथा सौहार्द का पुण्य प्रतीक है। सनातन वैदिक हिन्दू धर्म प्रेमी इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मानते हैं, इस पर्व की ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यता है ।इस दौरान न्यू सरस्वति विद्या मन्दिर माध्यमिक विधालय प्रधानाचार्य केदार प्रसाद बैरवा,सचिव भारती चौधरी,रामनिवास जाट,मनिषा अग्रवाल,ममता सैनी,रंजन शर्मा,पिकी झां,बाया पठान,राजेन्द्र प्रसाद कुमावत,सन्तोष शर्मा,बलदेव राम सहित विधालय परिवार के सभी सदस्य मौजुद रहे