ग्राम पंचायत गुर्जर खेड़ी में लगा कोविड 19 सैंपलिंग कैंप
विष्णु दांगी न्यूज़ रिपोर्टर
राजगढ़ खिलचीपुर ब्लाक के ग्राम गुर्जर खेड़ी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड-19 सेंपलिंग कैंप लगाया गया तथा सर्दी खांसी जुकाम वाले मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गई साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्राम वासियों को सेंपलिंग करवाने के लिए प्रेरित किया गया और कोविड 19 संक्रमण से बचाव किस प्रकार किया जाए यह समझाइस भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा दी गई इस मौके पर गुजर खेड़ी पंचायत में टोटल 12 सैंपल ले गए जो कि नेगेटिव आए सेंपल संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा एक पंचनामा तैयार किया गया जिसमें लिखा था कि यदि आगे भविष्य में ग्राम गुर्जर खेड़ी में कोविड-19 महामारी फैलती हैं तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ग्राम वासियों की होगी इस मौके पर सोनू यादव लेबर सुपरवाइजर पूर्णिमा सोनी स्टाफ नर्स शीतल उमठ लैब टेक्नीशियन वंदना चौहान लैब टेक्नीशियन आशा सहयोगी माधुरी दांगी रमेश चंद्र दांगी सुपरवाइजर ए एन एम संध्या शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रुकैया बानो आशा कार्यकर्ता रामसखी दांगी विष्णु दांगी ग्राम चौकीदार एवं ग्राम वासी उपलब्ध रहे
