नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
चरही स्थित यूपी मोड़ बना दुर्घटना मोड़, नहीं थम रही है दुर्घटना की सिलसिला ।
यूपी मोड़ को लेकर जिला प्रशासन व ऐनएचएआई के अधिकारी मौन ।
रविवार को यूपी मोड़ में एक ट्रक पलटने पर फोर व्हीलर को अपने चपेट में ले लिया ,मौके पर ही हुई चार मजदूरों की मौत ।
हजारीबाग:हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड में स्थित यूपी मोड़ पर दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोग बताते है कि इस मोड़ पर महीने में लगभग 15 से 20 दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना बनी रहती है। रविवार की देर शाम हुई घटना में उपस्थित लोगो ने बताया कि हजारीबाग से रामगढ़ की तरफ से आ रही एक ओवर लोड ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया ।मौके पर मौजूद लोगो ने बताया हजारीबाग में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जनसभा में लगा हुआ टेंट को रांची ले जा रही ट्रक के साथ दुर्घटना हो गया। दुर्घटना इतना भयानक हुआ । की वाहन में सवार चार लोग की मौके पर ही मौत हो गई। चारो शवो को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेज दिया गया। घटना इतना भयावह था की अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर ट्रक पर लोड लोहा एक छोटी वाहन में जा गिरा ,दुर्घटना होने का कारण घाटी इतना जबरजस्त घुमावदार है । कि एक वाहन चालक को वाहन पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल हो जाता है । जिस के कारण इस मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होने की संभावना हमेशा बनी रहती है ।