नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
जेबीकेएसएस का कारिमाटी पंचायत में कमिटी का गठन ।
25 पंचायत 50000 हजार वोट करेगी जेबीकेएसएस को – गौतम ।
हर बुथ पर हमारी पार्टी सबसे मज़बुत है – प्रखंड अध्यक्ष ।
हजारीबाग:इचाक प्रखंड के कारिमाटी पंचायत में जेबीकेएसएस का पंचायत कमिटी का गठन किया गया।जिसमे भाजपा का दामन छोड़कर आकाश कुमार को अध्यक्ष,नरेश कुमार को उपाध्यक्ष,मनसुख कुमार सचिव विजय मेहता को कोषाध्यक्ष , नीरज कुमार दास को संयोजक,महेंद्र प्रसाद को महामंत्री ,अजय कुमार को संगठन मंत्री,अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी ,और कृष्णा मेहता को सह सचिव मनोनित किया गया।विस्तार करने के दौरान जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी नेता गौतम कुमार ने कहा कि पुरे बरकट्ठा विधानसभा में इचाक टाटीझरिया, व दारू फिलहाल सबसे मजबुत स्थिति में है।क्षेत्र में मेहनत व पकड़ के आधार पर 25 पंचायत में जेबीकेएसएस 50 हजार से ज्यादा वोट ग्रहण करेगी।पुरे विधानसभा में जेबीकेएसएस 2 लाख मतदाताओं के पास पहुंचने का लक्ष्य है और चुनाव आते आते हम मंजिल के करीब हो जायेंगे।वही प्रखंड अध्यक्ष राकेश मेहता ने कहा कि हमलोग 16 पंचायत में कमिटी का गठन कर लिए अगले दो दिन में बाकी पंचायत में कमिटी गठन कर बूथ स्तर पर काम चालु हो जाएगा।जबकि समाजसेवी रामचंद्र मेहता ने कहा कि जेबीकेएसएस भाजपा व कांग्रेस गठबंधन को पीछे छोड़ कर जेबीकेएसएस बरकट्ठा विधानसभा का किला फतह करेगी।कार्यक्रम के दौरान,मुकेश कुमार मेहता,पंच्छित कुमार,अरुण कुमार मेहता, पप्पु कुमार दास,राजकुमार मेहता, मनीष कुमार दास,संदीप कुमार,विकास कुमार,मुकेश पासवान, सुरज पांडे, तालेश्वर मेहता,राजकुमार दास,मनोहर कुमार,बहादुर कुमार,इत्यादि दर्जनों लोग मौजुद थे।