चरही में हुए सड़क हादसे में एक और मजदूर कि भी हुई मौत.
चरही में हुए सड़क हादसे में एक और मजदूर कि भी हुई मौत। मृतकों की संख्या हुई 5। इलाज के क्रम में ईचाक सीएचसी में एक मजदूर 26 वर्षीय संजीत कुमार की मौत हो गई। ट्रक के ऊपर डाला पर 11 मजदूर सवार थे। चरही के यूपी मोड़ के निकट घाटी के पास यह तीखा मोड़ पर तेज गति से चल रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसपर सवार सभी मजदूर सड़क पर आ गिरे। उनमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं इलाज के क्रम में सीएचसी में एक मजदूर 26 वर्षीय संजीत कुमार की मौत हो गई।
हादसे के बाद सभी मजदूर सड़क पर गिरे.
वहीं एक अन्य अज्ञात की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पांच अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। ट्रक पर सवार सभी मृतक और घायल मजदूर हैं। सभी रांची के ठेकेदार के अंदर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हजारीबाग से टेंट का सामान लेकर लौट रहे थे। सभी सामान के ऊपर ही ट्रक में बैठे थे।
कार भी हुई क्षतिग्रस्त
जिस वक्त अनियंत्रित होने के बाद ट्रक डिवाइडर से टकरा कर दूसरी ओर के लेन में गिरा, उसी समय एक कार भी रामगढ़ की ओर से आ रहा था। वह भी ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हलांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक से गिरे कुछ मजदूर को कार से भी चोटें आई हैं।
घायलों में 20 वर्षीय श्रीराम कुमार, 18 वर्षीय अमित कुमार यादव, 35 वर्षीय मगहर साव, 25 वर्षीय जयांश यादव और 26 वर्षीय श्रवण कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।