ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बल्लारपुर में हुए दो बलात्कार एक नाबालिक व दूसरी मतिमंद, बदनामी के भय से नाबालिक ने की आत्महत्या

```

चंद्रपुर जिले बल्लारपुर में दो सितंबर को दो अलग अलग घटनाओं में बलात्कार होते है, जिसमे एक सोलह साल की नाबालिग के प्रेमी द्वारा हाटेल में लेजाकर जबरन बलात्कार होता है तथा दूसरी घटना में एक मतिमंद महिला के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति द्वारा महिला को घर में अकेली देखकर बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है, दोनो मामले बल्लारपुर पुलिस में तीन सितंबर मंगलवार को दर्ज होते है और बुधवार को बारह बजे नाबालिक की आत्महत्या करने की घटना सामने आती है। आज देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार तथा हत्या के बाद देश के कोने कोने में सरकार तथा प्रशासन का विरोध हुआ बलात्कारियों को फांसी देने जैसी मांग किए जाने के बाद बदलापुर में दो छोटी बच्चियों के साथ स्कूल के सफाई कर्मचारी द्वारा अत्याचार किया गया इसके पश्चात चंद्रपुर जिले की नागभीड में एक मतिमंद महिला के साथ बाथरूम में छः युवकों द्वारा बलात्कार कर विडियो बनाकर वायरल किया गया था, दुर्गापुर में खर्रे की तीन हजार की उधारी की वसूली के लिए सोलह वर्षीय नाबालिक का बावन वर्षीय पान सेंटर संचालक द्वारा लगातार चार साल से यौन शोषण किया गया जिसमें नाबालिक के गर्भवती होने बाद मामला उजागर हुआ, वरोरा के दो शिक्षकों द्वारा एक नाबालिक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने की घटना सामने आई, ब्रम्हपुरी में एक शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ करने का प्रकरण सामने आया उसी प्रकार बल्लारपुर के स्टेशन उपप्रबंधक मिर्जा बेग ने बस में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का प्रकरण सामने आया आदि अनेक घटनाओं से आहत हुई चंद्रपुर की महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा चंद्रपुर जागृति मशाल मंच द्वारा शनिवार की रात चंद्रपुर के गांधी चौक से प्रियदर्शनी चौक तक रात में मशाल रैली निकालकर हुई घटनाओं का विरोध प्रदर्शन किया है इसके बावजूद कल मंगलवार को बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में बलात्कार के दो मामले दर्ज हुए है बल्लारपुर के में 35 साल की मतिमंद महिला से एक 58 साल के व्यक्ती द्वारा बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है. उस महिला की मां एक होटल में सुबह सात बजे काम पर जाती और रात आठ बजे वापिस आती थी। दो सितंबर की रात जब उसकी मां घर में आई तब घर मालिक ने उस महिला की मां को बताया कि चंदू भुक्या महिला के पलंग पर सोया हुआ था और वह मतिमंद महिला अर्धनग्न बेहोशी की हालत में पड़ी थी। महिला की मां ने दूसरे दिन इसकी शिकायत बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के तर्ज पर आरोपी चंदू बालू भुक्या (58) को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी घटना में एक सोलह वर्षीय नाबालिक के साथ चार दिनों पुर्व तथा कल भी उसके 22 वर्षीय प्रेमी द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी शिवम दिनेश दुपारे मौलाना आजाद वार्ड निवासी को गिरफ्तार किया है। वही आज 4 सितंबर को 12 बजे के करीब अपनी तथा अपने परिवार की बदनामी के भय से नाबालिक लडकी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक दास्तां सामने आई है। जबकि घर के सभी रिश्तेदार व सदस्यों की मौजूदगी में नाबालिक ने आखिर आत्महत्या जैसा कदम आखिर क्यों उठाया यह सवाल पुलिस के लिए संशोधन का विषय बना हुआ है वही बल्लारपुर पुलिस ने कल नाबालिक का मेडिकल आखिर क्यों नहीं किया ? जैसे कई सवाल उत्पन्न हो रहे है फिलहाल लाश का पंचनामा कर बल्लारपुर के दवाखाने से चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे की जांच थानेदार सुनील गाड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वर्षा नैताम व पुलिस उपनिरीक्षक गोविंद चाटे कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *