नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
हजारीबाग: इचाक प्रखंड के अंतर्गत प्राथमिक उच्च विद्यालय डाढा़ में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्म दिन पर गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों मे शिक्षक दिवस मनाया गया. बच्चों ने केक काटे और शिक्षकों के सम्मानित किया इस दौरान मवि डाढा़ के सेवानिवृत शिक्षक सेवा राम को समारोह आयोजित कर शिक्षक को बच्चों एवं ग्रामीणों के द्वारा विदाई दी गई. विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया सेवानिर्वित शिक्षक सेवा राम ने कहा कि मैंने अपनी पूरी क्षमता लगाकर विद्यालय के बच्चो को शिक्षा देने का काम किया. यहां के शिक्षक शिक्षिका, बच्चों एवं स्थानीय लोगों का प्यार को कभी भुला नहीं सकूंगा. जब भी विद्यालय को मेरी जरूरत पड़े मैं उपलब्ध रहूंगा.मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार ने कहा कि सेवा राम इस विद्यालय में 21 वर्षो तक रहे अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी से काम किया. इनके कार्य को कभी भुलाया नही जा सकता.ये बच्चो के दिल में सदैव राज करते रहेंगे.मौके पर विद्यालय प्रभारी मनोज शर्मा, दरिया के प्रधानाध्यापक नरेश रजक, सेवानिर्वित शिक्षक गंदौरी राम, संजय कुमार दास,शिक्षक सत्यनारायण दास, उर्मिला कुमारी, प्रकाश रविदास ,जगदीश राम ने भी अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम का संचालन महेश पाठक ने की. मौके पर एसएमसी अध्यक्ष टिकेश्वर प्रजापति, सेवा निर्वित शिक्षक की माता सुकरी देवी , पत्नी शांति देवी , पुत्र राकेश कुमार,संजय कुमार, दिनेश कुमार ,बहु अंजली कुमारी, रिंकी कुमारी, एएनएम सोनी कुमारी,सहिया साथी सुनीता देवी,गीता देवी,निर्मल दास, राजेश कुमार सिंह के अलावा कई ग्रामीण एवं विद्यार्थी मौजूद थे.