नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यो द्वारा तय निर्णय अनुसार तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान एवं यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में जांच टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर के विभिन्न मार्गो पर बिना स्टापेज रुककर सवारी उतार अथवा बैठा रही बसों को जप्त किया गया, कुल 6 बसों को जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया।
इन बसों पर चालानी तथा परमिट निरस्त की कार्यवाही की जाएगी। इस बड़ी कार्यवाही से सभी बस संचालकों में हड़कंप मच गया तथा सभी बसे निर्धारित स्थान से ही सवारी भरने लगी, सभी बसों को आरटीओ कार्यालय में जप्त कर खड़ा करवाया गया। जिन पर चालानी अथवा परमिट निरस्त की कार्यवाही की जा रही है।