एकता परिषद कोरोना जन जागरूकता रथ: का झलोन से शुभारंभ
फिर से बढ़ रहे कोरोना के रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक, करना रथ का मुख्य उद्देश्य
दो गज की दूरी मास्क है जरूरी हम सव को मिलकर कोरोना को हराना है
दमोहःझलोन
एकता परिषद मानव जीवन विकास सामिति दमोहः कटनी के द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत झालोन से कोरोना जनजागरूकता रथ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक धर्मेंन्द्र सिंह लोधी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ जबेरा और तेन्दूखेड़ा के विभिन्न गांवो से होकर निकलेगा कोरोना के रोकथाम के लिए जरूरी है कि हम सव दो गज की दूरी रखे मास्क लगाकर कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए शासन व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन पालना करने की अपील की गई। रथ तेन्दूखेड़ा ब्लाक के झलोन उमरिया धनेटा विश्नाखेड़ी गोहुची गांव पहुंचा जहां किल कोरोना अभियान तहत कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक किया गया सर्दी, खासी, बुखार, निमोनिया, मलेरिया जैसे लक्षणों की तत्काल जांच करवाने की अपील की गई इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग दवाईयां ,माक्स, वितरण करवाने कोविड 19 के बैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया कोरोना जागरूकता रथ मानव जीवन विकास समिति एकता परिषद जिला दमोहःगांव गांव पहुंच रहे रथ का का संचालन कोरोना बालेंटियर घनश्याम प्रसाद रायकवार नोहटा मिलन धुर्वे धनसीग लोधी प्रभात सिंह लोथी राहुल यादव के द्वारा किया गया किल कोरोना रथ का संचालन समिति सचिव निर्भय सिंह जी के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है कोरोना जन जागरूकता रथ में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री दमोहः सांसद प्रहलाद पटेल अनूप सिंह तेजगढ रूपेश सेन जबेरा सरपंच झलोन सुरेश चंद जैन सचिव मुनीम पटेल भी शामिल हुए।।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर/// सुनील पटेल जिला दमोह झलोन मध्य प्रदेश
