छिंदवाड़ा रिपोर्टर सचिन यादव
छिंदवाड़ा – चंदन नगर निवासी नकुल पाटनकर जो कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था उसकी मदद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और पूर्व सांसद नकुलनाथ जी आगे आए हैं और ₹ 50000/- की आर्थिक मदद की है साथ ही आगे भी आवश्यकता अनुसार सहायता करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मा. कमलनाथ जी और पूर्व सांसद मा. नकुलनाथ जी का छिंदवाड़ा से 44 साल पुराना पारिवारिक रिश्ता है और छिंदवाड़ा के प्रत्येक नागरिक के सुख दुख में कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहना अपना परम कर्तव्य मानते हैं।