टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम जतारा शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज खाद्यान्न विभाग की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, तहसील जतारा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जतारा / पलेरा भी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित ब्लॉक जतारा एवं पलेरा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, सहायक विक्रेता एवं समिति प्रबंधकों की बैठक में निम्न अनुसार कार्य की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही बैठक में वितरण माह सितंबर, सीएम हेल्पलाइन, बिल रिसीव ट्रक चिट, ई- केवायसी, राशि जमा सहित एजेंडानुसार समीक्षा करते हुए संबंधित समिति प्रबंधकों एवं विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
दित्यपाल राजपूत जिला ब्यूरो टीकमगढ़