वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित वारण्टी/इनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने थाना गागलहेड़ी पर एनडीपीएस एक्ट में लगातार 08वर्षों से फरार चल रहे 25,000/- रुपये के ईनामी वांछित रामकुमार उर्फ कमैन पुत्र सोमप्रकाश नि कस्बा व थाना गागलहेडी स्थाई पता- ग्राम जसमौर थाना बेहट सहारनपुर को जसमौर बस अड़डे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
अभियुक्त रामकुमार उर्फ़ कमैन ने पूछताछ करने पर बताया गया कि मैं वर्ष 2017 में कस्बा गागलहेडी में चाय की दुकान करता था मेरी चाय कु दुकान पर नशीला पदार्थ पकडा गया था। उस समय मैं मौके से फरार हो गया था। मैं कई वर्षों से पहाड में देहरादून व अन्य स्थानों पर जगह बदल बदलकर रह रहा था और अपना जीवन यापन कर रहा था। मैं फ़िलहाल देहरादून में सुनील कुमार के किराये के मकान में पानी की टंकी थाना विकास नगर क्षेत्र में रहता हूँ। आज मैं हर्बर्टपुर से सहारनपुर अपनी ससुराल मे मिलने के लिए जेल चुंगी के पास आ रहा था पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर