ब्यूरो चीफ जिला सोलन सुन्दरलाल,
केंद्रीय विद्यालय कसौली में हुआ हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल कसौली में दिनांक 13 सितंबर 2024 को विधिवत हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिओम उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक श्री बी. सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत गीत से हुई जिसे कक्षा 9वी की छात्राओं ने प्रस्तुत किया और संगीत शिक्षिका मनदीप कौर ने वाद्य यंत्रों पर सहयोग दिया। उद्घाटन समारोह में माध्यमिक विभाग से भाषण एवं कविता प्रस्तुत की गई। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने भी अपनी कविताएं प्रस्तुत की। श्री वीरेंद्र सिंह यादव,प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक हिंदी ने विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलवाई। कार्यक्रम संचालक श्री जयप्रकाश चौधरी, स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी ने विद्यार्थियों को पखवाड़े में आयोजित होने वाले गतिविधियों की सूचना प्रदान की और अधिक से अधिक इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय में आज हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया |
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा को अपने विचारों, भावों और अभ्यास में लाने की सीख दी।