सतना को बचाने में जुटा है युवा समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सतना रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा का सेनेटाइजर रथ
सतना 19 मई। एक ओर जहां करोना संक्रमण के चलते लोग संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर घर के आस पास तक नही भटकते वही सतना का एक युवा समाज सेवी उन्ही घर में दस्तक देकर सेनेटाइज करने का बेड़ा उठाया है। ये मुहिम जारी है, ग्रामीण अंचलों के साथ साथ शहरी क्षेत्र में सेनेटाइजर रथ पहुच रहा और अपना काम बखूबी निभा रहा।
दरअसल क्रेंदीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा और उनके साथियों ने कोरोना काल मे जान की बाजी लगाकर जन सेवा कर रहे है, बिना किसी सरकारी मदद के सेनेटाइजर रथ और फाकिंग मशीन से पूरे शहर को सेनेटाइज करने के काम मे जुटे है, शहर में न केवल कोरोना पॉजिटिव मरीजो के घरों को सेनेटाइज कर रहे बल्कि शहर की हर बस्तियों को भी सेनेटाइज कर रहे है।
कोरोना पीड़ित मरीजो के मौत के बाद दाहसंस्कार की जगह श्मशान घाट हो या फिर कोविड केयर सेंटर या फिर जिला अस्पताल सभी जगह यह टीम सेनेटाइज कर रहे। आज सतना जिला अस्पताल और कोविड सेंटर को सिनेटाइज किया गया ।रत्नाकर की अपील है कि जो सक्षम है वो इस राष्ट्रीय आपदा की घड़ी में मदद को आगे आये।
सतना से महेंद्र गौतम ब्यूरो चीफ
