राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी: पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा द्वारा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो में अंकुश लगाने एंव शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु लगातार निर्देशित किया जाता है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारो को देखते हुये रंगनाथ पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में पैदल भ्रमण एंव दबिश कार्यवाही की जा रही है जो थाना प्रभारी उप निरी. नवीन नामदेव के कुशल नेतृत्व में टीम गठित की जाकर क्षेत्र में पैदल भ्रमण हेतु भेजा गया था जो प्र.आर. अर्जुन तिवारी एंव हमराही आर. अंकित को भ्रमण के दौरान लक्ष्मी पान भंडार के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लिये आने जाने वाले राहगीरो को डराते धमकाते मिला जो मौके पर कार्यवाही करते हुये आरोपी धीरज वंशकार पिता दीपक वंशकार उम्र-24 वर्ष निवासी-गड्ढा टोला भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर कटनी को गिरफ्तार करते हुये लोहे के धारदार चाकू को जप्त किया जाकर आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द करते हुये एंव क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाते हुये जिला जेल कटनी में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव प्र.आर. अर्जुन तिवारी, आर अंकित, आर. वीरेन्द्र, आर. अमित, म.आर. रूचिका एंव अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।