सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक
सोनभद्र समाचार ब्युरोचिफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत द्वितीय बैठक में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उo प्रo जनपद शाखा सोनभद्र की मीटिंग पुराना जिला चिकित्सालय के सामने रामजानकी मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष सूरज बाली सिंह की अध्यक्षता मे पूर्वाह्न 11 बजे संपन्न हुई l मीटिंग मे बिश्नराम सिंह , बिक्रमा सिंह , राम राज राम , शिवगनेश , रमा शंकर प्रसाद , रामवृक्ष आदि लोगो ने अपने बिचार ब्यक्त किया l वक्ताओं द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने आयुष्मान कार्ड के कमियों को दूर करने सहित कई बिन्दुओ पर चर्चा की गयी एवं संगठन के आह्वान पर सदैव संघर्ष के लिए तत्पर रहने की हुंकार भरी l मीटिंग में जनपद शाखा सोनभद्र का कार्यकाल पूरा होने पर द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव करने की बात रखी गयी l सर्व सम्मत से चुनाव बैठक में चुनाव कराने पर सहमति ब्यक्त की गयी l अंत में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सदस्यो का आभार ब्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की गयी I