चौड़ीकरण, रेलिंग व प्रदर्शन लगवाने को एसडीएम महोदया को सौंपा मांग पत्र-
तीतरों सहारनपुर गत वर्षों की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए नेक दिल तीतरों प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने एसडीएम महोदया को दुर्घटनाग्रस्त मरखज की पुलिया के संबंध में सौंपी रिपोर्ट।ज्ञात हो तीतरों कि इस पुलिया को लोग खूनी पुलिया भी कहते हैं क्योंकि यहां अब तक न जाने कितने लोग हादसों का शिकार हो अकाल काल की गाल में समा गए। हर वर्ष कोहरे के दौरान अक्सर इस पुलिया पर हादसे होते रहते हैं।यह राजभया पटरी जहां छोटी है वही इस पुलिया का अत्यधिक छोटा होना अक्सर हादसों को दावत देता रहता है।कई बार आसपास के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई वर्ष भर में अनेक लोग इस पुलिया में गिरने से जहां जान गवा बैठे वहीं अनेक लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।मकरज पुलिया के निरीक्षण के दौरान जब नेक दिल तीतरों प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा इस पुलिया की गहनता से जांच की तो ज्ञात हुआ कि यह तो अत्यधिक घातक है।तीर्व हल्का मोड पुलिया का छोटा होना अक्सर हादसा को दावत देता रहता है। जिस संदर्भ में उन्होंने एक प्रार्थना पत्र एसडीएम नकुड संगीता राघव को उक्त पुलिया पर रेलिंग में प्रदर्शन लगाने आदि के संबंध में सौपा।इस दौरान उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कराई जाएगी।उक्त पुलिया तीतरों से कच्चीगढी मार्ग ग्राम फूसगड के निकट सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई है।*रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़