*कोविड-19 का कड़ाई से कराया जाए पालन एडीजी प्रेम प्रकाश*
*कार्य में लापरवाही करने वाले पुलिस अफसर पर होगी कठोर कार्रवाई ADG*
*ADG प्रेम प्रकाश ने NTPC पावर प्लांट बारा में ली हाई लेवल मीटिंग*

पवन कुमार पाल
इंडियन टीवी न्यूज़
प्रयागराज
प्रयागराज एडीजी प्रेम प्रकाश बांदा जनपद से लौटने के बाद यमुनापार के NTPC पावर प्लांट बारा में पुलिस अधीक्षक सौरभ दिक्षित के साथ में अहम बैठक किए एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कोविड को लेकर प्रशासन के द्वारा दी गई गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन कराया जाए क्षेत्र में जो भी व्यापारी कानून का उल्लंघन करें उन पर कठोर कार्रवाई करें ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके यमुनापार के समस्त थाना प्रभारी विशेष ध्यान दें थाने पर आए हर फरियादी पीड़ित के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करें मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल निस्तारण करें ताकि समाज में पुलिस की लोकप्रियता और बढ़ सके क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई करें वही वांछित अपराधियों की लिस्ट तैयार करके गिरफ्तार कर जेल भेजें ताकि क्षेत्र में पूर्ण तरह कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे आपको बता दें एडीजी प्रेम प्रकाश लगातार जोन के हर जनपद में निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं सोशल मीडिया ट्विटर से अगर कोई शिकायत मिलती है तत्काल संज्ञान में लेकर पीड़ित को उचित न्याय दिलाने के लिए प्रयास करते हैं मीटिंग में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दिक्षित क्षेत्राधिकारी बारा शंकरगढ़ थाना प्रभारी कुमार कुलदीप तिवारी लालापुर थाना प्रभारी अमित राय कौंधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित बारा थाना प्रभारी टीकाराम वर्मा वही बॉर्डर से चित्रकूट रीवा के चाकघाट थाना प्रभारी रहे मौजूद।