*हमारा गांव कोरोना मुक्त हो, संकल्प के साथ शपथ ली*
दमोह/नोहटा :- वर्तमान में विश्वव्यापी कोरोना महामारी को लेकर सभी के मानस पटल पर बार-बार प्रश्न उठता है कि कब इससे मुक्ति पाएंगे “साथी हाथ बढ़ाना लोगों का आत्मविश्वास जगाना” ऐसे दौर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दमोह जिला समन्वयक संदीप गोहर जी के निर्देशन पर कोरोना मुक्ति वालंटियर युक्ति की सेवाओं से गांव गांव और गली गली वैक्सीनेशन की चर्चा चली अभियान को विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन जबेरा के मार्गदर्शन मैं ग्राम पंचायत नोहटा पावन पुनीत धाम बल खंडन माता नोहती दरबार में वालंटियर घनश्याम सिंह लोधी ने शपथ दिलाई।
सभी का आत्मबल बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना संकट जो लोगों के मानस पटल पर वह का तांडव मचा रहा है। इससे घबराइए मत, हम भारत माता की वीर संतान हैं जिसने ऐसी कई जंग को एकता के बल पर जीता और आज भी हम हमारे गांव मोहल्ले में सावधानियों का पालन करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प के साथ तैयार करेंगे।
वैक्सीनेशन प्रत्येक जन का हो, इसके लिए सार्थक प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण में वालंटियर जगदीश जरिया, छुट्टन विश्वकर्मा, सुशीला झारिया, प्रेम बाई काछी, धनी बाई गोड गुड्डी बाई, कमला बाई गोड, कौशल विश्वकर्मा, गंगा सीग गौड़, दिनेश झारिया के साथ ग्रामवासी उपस्थित रहे।
*ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश*