*भाजयुमो ने जलाया कमलनाथ का पुतला*
कटनी
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि संकट के इस समय में भी जनता को बरगलाना और कोरोना के वैरियंट को भारतीय कहना पूर्णतः देश द्रोह है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देश की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।कमलनाथ 1984 के दिल्ली दंगों में शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की इस देशद्रोही विचारधारा के विरोध में कटनी ज़िले में कमलनाथ का पुतला दहन किया। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इनपर देश द्रोह का मुकदमा दायर हो।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्वनी गौतम, चेतन हिंदुजा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मृदुल द्विवेदी, केशव मिश्रा, जिला महामंत्री मयंक गुप्ता, आशीष मिश्रा, विष्णुशंकर मिश्रा, रुद्र श्रीवास, राजू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।