*कोरोना महामारी (कोविड -19) प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गरीब परिवार और सामान्य परिवार को निःशुल्क आयुषमान कार्ड का लाभ*
*कैमोर* — मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोविड के ईलाज में आयुषमान कार्ड से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना प्रारंभ की है। पात्र हितग्राहीयों का आयुषमान कार्ड बने जिससे सभी हितग्राही अन्य गंभीर बीमारी के साथ साथ कोविड (कोरोना) होने पर भी अपना ईलाज प्राईवेट अस्पतालों में भी निःशुल्क करा सकें। इसी श्रंखला में सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री वी. डी. शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रामरतन पायल के निर्देशानुसार एवं विधायक संजय सतेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में सभी पात्र हितग्राहियों का आयुषमान कार्ड निःशुल्क बन सके इसके लिये मैं कोरोना वालेंटियर की टीम द्वारा बी.एल. ई. (कंप्यूटर ऑपरेटर )को घर घर भेजकर आयुषमान कार्ड कार्य पुनः दिनांक 17 मई से प्रारंभ की। समस्त पात्र हितग्राहियों के आयुषमान कार्ड कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके घर मे जाकर बनवाएं जा रहे हैं ।
*कोरोना वालेंटियर शाँति यादव की टीम ने दी मीडिया को जानकारी*
*रिपोर्ट=राजेश कुमार तिवारी एवं शंतशरण सिंह*