चरखारी नगर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार व सभासदों ने सदर बाजार व वी पार्क में स्थापित देवी पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नवरात्रि के दौरान बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा, “नवरात्रि के दौरान नगर की साफ-सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त रखना हमारी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि नगरवासी और श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाएं।”
इसके अलावा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने नगर पालिका के सम्मानित सभासदों के साथ बैठक कर नगर की विकास कार्यों और आगामी गोबर्धन मेला में भव्यता बढ़ाने की चर्चा की।
इस अवसर पर नगर पालिका लेखालिपिक अय्यूब खान, संजीत कुमार, सभासद सुरेंद्र प्रताप सिंह, राममहराज, मो. सरफराज, शैलेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।