पिपराइच/गोरखपुर। नगर पंचायत पिपराइच के जामा मस्जिद में लगभग 20 साल पहले आपसी विवाद की वजह से पुरानी कमेटी भंग हो गई थी जिसके बाद वहां सरकार की ओर से रिसीवर नियुक्त कर दिया गया था आज शुक्रवार को लगभग 20 वर्षों बाद जामा मस्जिद के ईमाम हाफिज ओबैदुल्लाह ने सभी पक्षों को इकट्ठा कर एक बैठक कराई जिसमें सभी जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया और सभी पुराने गिले शिकवे भूल कर नई कमेटी की गठन को लेकर सहमत हो गए जामा मस्जिद के इमाम हाफिज ओबैदुल्लाह के प्रयास से ही इस बार ईद एवं बकरा ईद की नमाज सभी मुसलमानो ने एक साथ पढ़ी थी इससे पहले कई वर्षों से ईद एवं बकरा ईद की नमाज दो,दो बार पढ़ी जाती थी आज इमाम साहब का प्रयास रंग लाया और सर्वसम्मति से अंजुमन इस्लामिया कमेटी का गठन किया गया जिसमें कमेटी के पदाधिकारी का चयन किया गया।
प्रबंधक के रूप में खुर्शीद अनवर कादरी को जिम्मेदारी सौंप गई वहीं उप प्रबंधक सैयद मंजर कादरी एवं अध्यक्ष पद के लिए खुर्शीद अंसारी को चुना गया जबकि रमजान अली उपाध्यक्ष चुने गए इसी प्रकार निगरा के रूप में जाबिर खान जकाउल्लाह राईन अब्दुल कयूम राईन को चुना गया इसी प्रकार विभिन्न पदों पर कई लोगों को जिम्मेदारियां दी गई ।