नरेश सोनी
हजारीबाग। विधायक मद से बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर स्थित उत्कृमत मध्य विद्यालय का कायाकल्प करोड़ो रुपया का लागत से हो रहा। स्थानीय ठीकेदार वर्तमान विधायक अमित कुमार यादव के इशारे पर बालु के स्थान पर चिप्स का डस्ट से पुरा काम को निपटा दिए। जमीन का ढलाई भी जैसे तैसे कर रहा, यहाँ तक पिलर में भी कम मात्रा का छड़ का उपयोग हो रहा।विद्यालय में घटिया प्रकार से निर्माण होने पर ग्रामीणों के शिकायत पर जेलकेम के क्रांतिकारी नेता विद्यालय में हो रहे निर्माण पर जमकर भड़के।बोले कि यह शिक्षा का मंदिर है,और इस मंदिर में ही बच्चो का भविष्य बनता है।लेकिन विधायक के ठीकेदार पुरा का पुरा पैसा का बंदरबाट कर रहा। ये अनियमितता बर्दास्त नही करेंगे।इस अनियमितता पर युवा नेता गौतम कुमार ने हज़ारीबाग उपायुक्त को लिखित शिकायत करने का बात कहे।गौतम कुमार ने यह भी कहा कि इस विधायक के कार्यकाल में न स्कूल सुरक्षित है न अस्पताल, न ही ब्लॉक में काम हो पा रहा और न ही विधि व्यवस्था। गौतम कुमार ने ठीकेदार से उच्च स्तरीय जांच होने तक काम को रोकने को कहा।विरोध के दौरान जेलकेम के साथी महेंद्र प्रसाद, जेलकेम के बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष लखन महतो, देवचंद महतो, प्रदीप पासवान, छोटेलाल मुर्मू, महेश पासवान, किसुन हांसदा, रामकुमार मुर्मू इत्यादि दर्जनो लोग मौजुद थे।