नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ
हजारीबाग। शहीद जीतराम बेदिया युवा क्लब जरजरा के बीटीवाइई मैदान मे खस्सी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे सोलह टीमों ने भाग लिया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायकअम्बा प्रसाद के भाई सह इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज और झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, पोटँगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, उप मुखिया रविंद्र सोरेन, फूलचंद बेदिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर रिमिक्स पोटँगा, द्वितीय तिलैया, तृतीय भूरकुंडवा व चतुर्थ स्थान पर जरज़रा रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष किशोर बेदिया, उपाध्यक्ष कुलदीप बेदिया, सचिव शिवकुमार बेदिया, उपसचिव हरिनाथ बेदिया, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र बेदिया, संरक्षक भागेश बेदिया, इत्यादि लोग शामिल हुए।