नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
हजारीबाग। बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल तथा विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा शनिवार को ग्राम सांढ़ में 1.20करोड कि लागत से दुफेडवा आम बैजनाथ महतो के घर से धर्मेंद्र प्रसाद के घर होते हुए छपेरवा शमशान घाट तक एवं चैता महतो घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए मुख्य पद जोधी महतो के घर तक पीसीसी पथ निर्माण एवं 70 लाख कि लागत से चौपदार बलिया पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय का रिपेयरिंग का शिलान्यास करने पहुंचे जहां लोगों के द्वारा गाजे बाजे व ढोल नगाड़े के साथ लोगों सांसद-विधायक का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।
वही डीएमएफटी की राशि से हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल व विधायक अम्बा प्रसाद ने संयुक्त रूप से सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से
विधिवत् पूजा करके व नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण कर आधारशिला रखा। और नारियल फोड़कर किया।
सांढ और गोसाईंबलिया दुर्गा मंडप में सांसद विधायक ने टेका माथा
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व विधायक अम्बा ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सांढ और ग्राम गोसाईं बलिया में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंडप पहुंचकर माथा टेका और माता रानी से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र एंव बड़कागांव विधानसभा की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
तत्पश्चात गोसाई बलिया के मुखिया पूजा कुमारी के आवास पर पहुंचकर सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक अंबा प्रसाद में चाय पीकर क्षेत्र के विकास के लिए विचार विमर्श किया।मौके पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुकुल देव नारायण, संवेदक सह पूर्व मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, मुखिया सुलेखा कुमारी, पूजा कुमारी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,भवानी प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, पंसस उपेन्द्र महतो, प्रभु राम,सोहनलाल मेहता,मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, चंदन पुरी, विधायक प्रतिनिधि जगतनन्द प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो, पूर्व मुखिया भिखन महतो,सुमन गिरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।