त्योंहारी सीजन एवं नवरात्र पूजा की वजह से खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट है आज रविवार को छुट्टी के बावजूद भी बेहट तहसील क्षेत्र के फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ने फतेहपुर स्थित पेठा फैक्ट्री का औचक निरीक्षण करते हुए पेठे का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया है। इस सम्बन्ध में फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि यहां फतेहपुर से लिए गए पेठे के नमूने को विधिक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई से खाद्य सामान बेचने वाले दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़