नरेश सोनी
हजारीबाग। कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने आज कटकमसाड़ी प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र के पूजा समितियों का भ्रमण किया और दुर्गा पूजा के आयोजनों की सराहना की। मुन्ना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा हमारे समाज की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, और ऐसे आयोजन समाज में एकता और अध्यात्म की भावना को मज़बूत करते हैं। उन्होंने पूजा समितियों के समर्पण और आयोजन की भव्यता की भी तारीफ की। मुन्ना सिंह ने कहा, “जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ सभी लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं, यह देख कर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मेरी मंगलकामना है की हम सब स्वस्थ रहें, खुश रहें, और मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सब पर बनी रहे।”
इस अवसर पर मुन्ना सिंह के साथ उपस्थित नेताओं में कटकमसाड़ी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, सरजू यादव (20 सूत्री अध्यक्ष), पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव,मोहम्मद रबानी , शहापुर मुखिया प्रतिनिधि शंभू यादव, बाबर अंसारी, संजय सिंह, दीपेंद्र सिंह (सचिव), द्वारका साव, दुलारचंद यादव, दूर्जय प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, रंजीत यादव, सुजीत सिंह, दिनेश यादव, रंजीत यादव, पप्पू सिंह,विक्की कुमार धान, विजय दांगी, सोहर राणा, सुरेश साव, नीरज कुमार केसरी,विजय दांगी, सोहर राणा , सुरेश साव , नीरज कुमार केसरी, अरविंद कुमार, उमेश कुमार , उदय कुमार, प्रमोद कुमार , विक्रम कुमार , रामावतार प्रजापति , नरसिंह यादव , रिंकू खान , मिथिलेश प्रजापति, लखन यादव, रविकांत कुमार, रतन राम , उपेंद्र कुमार , राजा उद्दीन, व अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।