*नवरात्रि एवं दशहरा पर पालिका ने चलाया सफाई अभियान*
महोबा व्यूरो तीरथ सिंह
चरखारी महोबा 10 अक्टूबर। नवरात्रि पर्व पर जगह जगह सजे मां के दरबारों के आस पास तथा दशहरा पर्व पर हिन्दु बाहुल्य वाडोर्ड में नगर पालिका परिषद चरखारी विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। बताते चलें कि वर्तमान में नवदुर्गा उत्सव की गूंज है तथा कस्बा में दो दर्जन से अधिक स्थलों में देवी मां के पण्डाल सजे हुए हैं जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु दर्शन’ आरती एवं पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा पर्व में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका चरखारी अवधेश कुमार के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है जिसमें सफाई नायक नईम’ अन्नू यादव सहित सभी सफाई नायकों की टीमों को सक्रिय रूप से निगरानी करते हुए सफाई कराने के निर्देश ईओ ने दिए हैं। नगर पालिका के लेखाकार अययूब खां ने बताया कि उपजिलाधिकारी चरखारी डॉ० प्रदीप कुमार के निर्देश पर कस्बा के सभी देवी पण्डालों पर टीमों का गठन करते हुए सफाई अभियान निरन्तर जारी है साथ ही दशहरा पर्व पर हिन्दु बाहुल्य वाडों में सफाई कार्य कराया जा रहा है।