देवरिया में दुर्गा पूजा-मेला को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट क्षेत्राधिकारी श्री संजय कुमार रेड्डी एव कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिलीप कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देवरिया में नवरात्रि, दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के दिशा में हनुमान मंदिर रोड ,कोतवाली रोड एव न्यू कॉलोनी के क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।