तलहेड़ी बुजुर्ग
र्खेतों में लटक रही विधुत लाइन से किसानों में भय का माहौल
राजबल कुश्ती एकेडमी के संस्थापक और किसानों ने विधुत विभाग के विरुद्ध रोष प्रकट किया
तल्हेड़ी बुजुर्ग: खेतों में लटक रही विधुत लाइन से पीड़ित किसानो ने विधुत विभाग के विरुद्ध रोष प्रकट किया है।
गुरुवार को कस्बे के निकट खेतों में लटक रही विधुत लाइन से पीड़ित किसानों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि विगत कई महीनों से हमारे खेतों में 33 केवीए की टूटी हुई लाइन लटकी हुई है जिससे सभी किसान चिंतित हैं।अब विभाग द्वारा उसके नीचे से 11 हजार की लाइन निकाली गई है जो हम सभी के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। उनका कहना है कि कई बार विद्युत अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी उसका कोई उपयुक्त समाधान नहीं निकाला गया है। मौके पर उपस्थित *राजबल कुश्ती एकेडमी के संस्थापक सुधीर पंवार का कहना है कि एकेडमी में प्रशिक्षण लेने के लिए काफी संख्या में विधार्थी आते हैं,जिनके साथ बड़ी दुर्घटना घटना घटित हो सकती हैं। उनका कहना है की विद्युत अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या जस की तस है। भविष्य में कोई घटना घटित हुई तो उसका जिम्मेदार केवल विद्युत विभाग होगा। *तल्हेड़ी उपखंड अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि उच्च अधिकारीयों से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उधर एसडीओ संतोष कुमार ने जल्द समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन देते हुए कहा है कि पीड़ित किसान एक लिखित शिकायत पत्र दे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़