नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
हजारीबाग आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर इंटर साइंस कॉलेज जबरा में P1 एवं पोलिंग पार्टी को दिए जा रहे हैं प्रशिक्षण का जायजा लेने उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। मौके पर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेने को कहा ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की भूल या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर दिए जा रहे प्रशिक्षण का पालन करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी मतदान कर्मियों की दुविधाओं को भी दूर किया गया।
मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल प्रशिक्षण कोषांग श्री निर्भय कुमार मौजूद थे।