राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जो इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में रंगनाथनगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव के द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एवं इलाका भ्रमण के दौरान जावेद खान उर्फ सेबू .मोहम्मद रिजवान, रमेश कोल चारों थाना रंगनाथनगर क्षेत्र में दहशतगर्दी फैला रहे चारो बदमाशों को रंगनाथ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव,उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी,सउनि विनोद चौधरी, प्र आर अजय तिवारी,प्र आर सतीश तिवारी, आर शुभम, आर अमित एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।