मुंबई में टीकाकरण की रफ्तार:45+ उम्र के 12% लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी, मुंबई की कुल आबादी के सिर्फ 5.79% का वैक्सीनेशन हुआ पूरा
मुंबई
मुंबई की मध्य वार्षिक जनसंख्या (2021) 1 करोड़ 30 लाख 7 हजार 446 होने का अंदाज है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 45+ उम्र के 39 लाख 02 हजार 233 लोगों में से 12.42% लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 27 मई तक मुंबई में 45+ के 4 लाख 84 हजार 831 लोगों ने दोनों डोज लगवाई थी। इसके अलावा 1 लाख 27 हजार 829 हेल्थ केयर वर्कर्स और 1 लाख 40 हजार 505 फ्रंट लाइन वर्कर्स का भी दोनों डोज का वैक्सीनेशन पूरा हो गया है।
मुंबई की मध्य वार्षिक जनसंख्या (2021) 1 करोड़ 30 लाख 7 हजार 446 होने का अंदाज है। इसमें से सिर्फ 5.79% यानी 7 लाख 53 हजार 165 लोगों को कोरोना की दोनों डोज अभी तक दी गई है। हालांकि, पहला और दूसरा डोज मिलाकर मुंबई के कुल 31 लाख 55 हजार 320 लोगों का वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन हुआ है। इसी तरह पूरे महाराष्ट्र में 45+ उम्र के 29 लाख 54 हजार 824 लोगों यानी करीब 8% लोगों का दोनों वैक्सीनेशन हुआ है। जबकि 45+ के 34.36% यानी 1 करोड़ 32 लाख 76 हजार 978 लोगों को पहली डोज दी गई है।
महाराष्ट्र में मृत्युदर घटकर 1.76% हुई
महाराष्ट्र में 1 मई से 26 मई के बीच रोजाना औसतन 40 हजार 210 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, परंतु राहत की बात यह है कि राज्य में औसत मृत्यु दर घट कर अब 1.76% हो गई है। महाराष्ट्र में 31 जुलाई 20 को कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्युदर 3.55% थी और इस साल के शुरुआती महीने की 31 जनवरी 21 को 2.52% डेथ रेट था।
खत्म नहीं हुई सरकार की चिंता
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज के ठीक होने की दर 31 जुलाई 20 को 58.77% हुआ करता था जो 26 मई 21 को बढ़कर 92.76% हो गया है। इसके बावजूद महाराष्ट्र सरकार की चिंता खत्म नहीं हुई है, क्योंकि कोरोना की पहली लहर के वक्त राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या 3 लाख 1 हजार 752 थी, मगर 27 मई 21 को राज्य में पिछली लहर से करीब 4.40% अधिक यानी 3 लाख 15 हजार 042 एक्टिव कोविड पेशंट थे। हालांकि, 27 मई को सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या कम होकर 3 लाख 01 हजार 041 हो गई।
Bureau Chief-
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in