नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज हजारीबाग।
विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आर्ट 81 इलेक्शन फेस्टिवल सह मेला का आयोजन, आर्ट 81 फेस्टिवल में अनेक शानदार कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति ।परिवार के सदस्यों के साथ आर्ट 81 फेस्टिवल में शामिल होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाएं: जिला निर्वाचन पदाधिकारी आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस उद्देश्यों के साथ जिला प्रशासन,स्वीप सेल के द्वारा आर्ट 81 आधारित फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 29 और 30 अक्टूबर को स्थानीय गांधी मैदान में वृहत कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का प्रवेश निःशुल्क होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारीबाग के कला प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर प्रदान कर रहा है। तो अगर आप एक अच्छे डांसर, गायक, चित्रकार, रंगोली या मेहंदी कलाकार हैं तो दिनांक 29 और 30 अक्टूबर को गांधी मैदान मटवारी हज़ारीबाग आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में भाग लें जिला प्रशासन चयनित प्रतिभागीयों को पुरस्कृत भी करेगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया कॉल करें: 7992361860 / 9310803894