यमुनानगर से संवावदाता संदीप गाँधी की रिपोर्ट
उम्मीद से भी बढ़कर बाजारों में छाई रही रौनक, व्यापारियों के चेहरे खिले करोडों का हुआ कारोबार आकंडो और तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि ऑनलाइन खरीद दारी में व्यापक धोखाधड़ी से जनमानस का मोह भंग होना शुरु हो गया है। जोकि लोकल कारोबारियों के लिए बेहद अच्छा संकेत है। उद्योग व्यापार मण्डल हरियाणा के प्रधान महेन्द्र मित्तल ने धनतेरस पर व्यापारियों और आम नागरिकों बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ दी। अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सांसद वरुण मुलाना भी विशेष तौर पर यमुनानगर शहर में ख़रीदारी करने पहुंचे और व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भी यमुनानगर वासियों को लोकल दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील कर जिले भर की तरक्की में लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।