राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
वेब साइट पर सीधे दर्ज करा सकेंगे जल समस्या की शिकायतें
राजगढ 04 नवम्बर, 2024
जिले में जलजीवन मिशन के अंतर्गत संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं से संबंधित कोई भी शिकायत अब जिला प्रशासन की वेबसाइट के माध्यम से सीधे दर्ज की जा सकती है। महाप्रबंधक म.प्र. जल निगम पीआईयू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सप्लाई से संबंधित शिकायतें उपभोक्ता अब जिला प्रशासन की वेब साइट के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए वे https://rajgarh.org/jalnigam पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन शिकायतों को निगम द्वारा तत्काल संबंधित इकाई को फॉरवर्ड किया जाएगा, जिससे इनके निवारण की कार्यवाही त्वरित शुरू कराई जा सके। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जन सुनवाई या अन्य माध्यमों से की गई शिकायतों के विभाग तक पहुंचने में देरी होने के कारण यह सुविधा शुरू कराई गई है।