खबर सहारनपुर से
जिलाधिकारी मनीष बंसल,एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देश पर
थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार सदर की देखरेख में की बड़ी कार्रवाई
,गांव पाडली खुशहालपुर निवासी गैंगस्टर एक्ट के एक बड़े अपराधी के मकान एवम बाईक को थाना सदर बाजार पुलिस ने,किया कुर्क
भोले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर अवैध रूप से अर्जित की गई लाखों की सम्पत्ति को थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने नायब तहसीलदार सदर पंकज निर्वाल की देखरेख में,किया कुर्क
अपराध की दुनिया का बादशाह रहा,पाडली खुशहालपुर का यह शातिर अपराधी मोहतरम
अपराधिक षड्यंत्र रचकर कागजात एवम बैनामों की धोखाधड़ी कर भोले भाले लोगों की जमीन हड़पकर अवैध रूप से अनुचित लाभ प्राप्त कर चल व अचल सम्पत्ति का एक नवनिर्मित मकान एवम एक बाईक को कल थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ ग्राम पाडली खुशहालपुर पंहुचकर,नायब तहसीलदार सदर पंकज निर्वाल की देखरेख में गैंगस्टर एक्ट के बड़े अपराधी मोहतरम पुत्र शब्बीर के घर कुर्की की कार्रवाई की।आपको बता दें,कि 2/3 गैंगस्टर एक्ट के इस शातिर अपराधी मोहतरम ने अपने समय में अपनी गुंडा गर्दी के बल पर भोली भाली जनता का दबाकर उत्पीडन कर उनकी सम्पत्तियो पर अवैध कब्जे कर अवैध धन अर्जित किया।जिसके विरुद्ध कोतवाली नगर,थाना जनकपुरी एवम थाना देहात कोतवाली में अनगिनत गम्भीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।यह कुर्की की कार्रवाई थाना जनकपुरी में दर्ज अनगिनत मुकद्दमों के बाद थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के द्वारा की गई।मोहतरम पर 2/3 गैंगस्टर एक्ट भी लगा दी गई थी।यह कुर्की की कार्रवाई थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल नरेश,कांस्टेबल भूपेंद्र सहित महिला कांस्टेबल आशारानी एवम रूचि के साथ की।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़