खबर सहारनपुर से
आने वाली सर्दी के सितम को देखते हुए जिलाधिकारी कमर कसी, बैठक में व्यपारियो ओर उद्यमियों से की कम्बलों ओर रेन बसेरों को लेकर चर्चा, विशेष तौर पर रेन बसेरों को बढ़ाया जाए, 70 की जगह 200 व्यक्तियों के लिये बने रेन बसेरे जिलाधिकारी सहारनपुर
सड़क किनारे पड़े निराश्रितों को रेन बसेरों तक पोचाने के लिए अनुपम गुप्ता व आलोक अग्रवाल को जिम्मेदारी दी।
आगामी सर्दी के सितम को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बैठक आज कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में आहूत की जिसमे मंडल के व्यापारी, आईआईए व सीआईएस के पदाधिकारी उपस्तिथ रहे, बैठक में जिलाधकारी मनीष बन्सल द्वारा सभी व्यपारियो ब उद्यमियों व विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से भी अनुरोध किया कि इस बार होने वाले सर्दी के सितम को देखते हुए सभी नगर निगम और जिला पंचायत के अधिकारियों से अपील की रेन बसेरों की व्यवस्था के साथ सड़क पर सोने वालों की रेन बसेरों में सोने की व्यवस्था करें, जिलाधिकारी ने सभी बसेरों के संचालन के लिये एक कमेटी का भी गठन किया जिसमे अपर जिलाधकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र को इसका जिम्मा सौपते हुए व्यापर मण्डल से आलोक अग्रवाल व उद्योग भारती से अनुपम गुप्ता को नामित किया, बैठक में जिलाधिकारी मनीष बन्सल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह बत्रा, मण्डल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, आईआईए से सुरेंदर मोहन कालड़ा, ए पी सिंह, ऋषभ पंवार, पंकज गोयल, उपेंद्र कुमार, सुशील कुमार, वीके प्रसाद, गोविंद कौशल, एडवोकेट पंकज कपूर इडियन हर्ब्स, अश्वनी सिंह, रविन्द्र मिगलानी, नुसरत साबरी, सहित कई संस्थाओं से व्यक्ति आये और कम्बलों को लेजर सहयोग का आश्वासन भी दिया
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़