खबर सहारनपुर से
थाना देहात कोतवाली,थाना नानोता,थाना फतेहपुर,थाना सदर बाजार,थाना सरसावा,तीतरों एवम थाना रामपुर मनिहारान प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को दो मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी
इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की एंटीरोमियो पुलिस टीम ने जहा पकड़ा एक मनचला युवक,तो वहीं एक वांछित अभियुक्त पर भी हुई बड़ी कार्रवाई
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई, फायरिंग की घटना में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,अवैध असलहा एवम बुलेट मोटर साइकिल बरामद
थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम ने भी पकड़ा,फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर,घटना में प्रयुक्त पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद
थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पकड़ा पंखा चोर,पंखे की 6 पंखड़ी बरामद
थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के चलते पकड़ा एक शातिर वारंटी
थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए पकड़ा एक शातिर वारंटी
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के कड़े निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई
इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो के चलते थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनीकी एन्टीरोमियो पुलिस टीम उपनिरीक्षक सतीश नागर ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए आती जाती महिलाओं से अश्लील हरकतें करने वाले एक मनचले दानिश पुत्र इमरान निवासी इन्द्रा कालोनी थाना मण्डी को शकलापुरी रोड से गिरफ्तार किया,तो वहीं इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने मय हमराही फोर्स के साथ एक चोरी के मुकदमे मे वांछित चल रहे अभियुक्त हिमांशु पुत्र राजेश कुमार निवासी अमरदीप कालोनी थाना जनकपुरी को चेकिंग के दौरान किया गिरफतार।जबकि थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया की पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीतेन्द्र सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए फायरिंग कर दहशत का माहौल उत्पन्न कर फरार हुए दो शातिर बदमाशो अंशुल पुत्र जयंती प्रशाद निवासी ग्राम भावसी रायपुर एवम अन्शुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम याहियापुर को चेकिंग के दौरान रूहाडा पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।जिनके कब्जे मौके से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल,देशी तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है।आपको बता दें,कि 1 अक्टूबर की रात में दोनों अभियुक्तों द्वारा गांव भावसी रायपुर निवासी वादी अजय कुमार के घर के बाहर फायरिंग कर गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न किया था,और फरार हो गए थे, जिन्हें थानाध्यक्ष सचिन पूनियाकी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।जबकि *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सौरभ यादव एवम विजय पाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान बडकला फ्लाईओवर के पास स्थित सर्विस रोड से एक ऐसे वांछित अभियुक्त आकाश उर्फ अतुल सैनी पुत्र संजय सैनी निवासी मंडावर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफतार किया,जिसने कस्बा छुटमलपुर निवासी वादी सुमित कुमार के भाई अनुज को गोली मारी और नो दो ग्यारह हो गया था।जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल व खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया।जबकि *थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रणपाल सिंह ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से चेकिंग के दौरान रेलवे क्वाटर से गोविंद नगर के रास्ते से एक ऐसे शातिर चोर अमित सैनी पुत्र सतीश कुमार सैनी निवासी पेपर मिल के पास को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है,जिसने दीपावली पर छुट्टी के दिन मोका देखकर कचहरी में लगे पंखों पर हाथ साफ कर फरार हो गया था,पंखे तो इस शातिर चोर ने राह चलते किसी कबाड़ी को बेच डाले थे,और पंखों की पंखुड़ियों को बेचने जा रहा था,जिसे पुलिस टीम ने पकड लिया।इसके अलावा *थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने भी मय हमराही फोर्स के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के चलते एक शातिर वारंटी ओम सिंह पुत्र बलदेव निवासी ग्राम गदरहेडी को गिरफतार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।इसके अतिरिक्त *थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रोहन सिंह ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए मारपीट के एक मामले के एक शातिर वारंटी आरिफ पुत्र जाहिद निवासी ग्राम झाडवन को किया गिरफतार।और यही नहीं *थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार* की पुलिस टीम निरीक्षक राधेश्याम ने मय हमराही फोर्स के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त असद उर्फ बोबी पुत्र युनूस निवासी आजाद कालोनी थाना मण्डी को शहरी पुलिया क़स्बा रामपुर मनिहारान से किया गिरफतार।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़