सर्पमित्र उदय सराठे ने रेस्क्यू किया 9 फीट लंबा सांप, सांप घायल अवस्था में मिला जिसे स्वास्थ केंद्र में लगे लगभग 8 टाके-
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट
नर्मदापुरम के ग्राम कुलामडी में ग्रामीण को खेत में जाते समय बहुत बड़ा सांप दिखा, तो वहां पर ग्रामीण ने आवाज लगाकर सभी को इकट्ठा कर लिया उनमें से ग्रामीणों ने पवारखेड़ा निवासी सर्व विशेषज्ञ उदय सराठे को सूचना दी और सांप के बारे में बताया उदय सराठे तुरंत वहां अपने मित्र दिलीप सराठे और अर्जुन उदय सराठे के साथ वहां पहुंचकर सांप को पकड़ा जब उदय ने देखा की सांप तो बहुत घायल है तो उन्होंने तुरंत सांप को पशु चिकित्सा केंद्र नर्मदापुरम में ले जाकर उसका इलाज कराया जिसमें सीनियर विटरनरी सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार गुप्ता जी ने बहुत ही समझदारी से सांप का इलाज किया सांप को लगभग 8 टांके लगाए गए अब सांप स्वस्थ है उदय ने बताया कि सांप लगभग 9 फीट लंबा था कभी भी किसी को यह जीव दिखे तो उन्हें मारे नहीं तुरंत हमें कॉल करें हमारी सेवा 24 घंटे उपलब्ध है।